मनोरंजन

छह करोड़ रुपए में हुई कंगना रनौत के भाई की शादी

पहना 18 लाख का लहंगा और 45 लाख रुपए की ज्वेलिरी
मुंबई। कंगना रनौत के भाई अक्षत ने रितु से शादी के बंधन में बंध गई हैं। अक्षत की उदयपुर के द लीला पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई है। शादी में लगभग छह करोड़ रुपए खर्च हुए है। कंगना रनौत के भाई की शादी के लिए होटल लीला पैलेस को रजवाड़ी थीम से सजाया गया था। 11 नवंबर को अक्षत और रितु की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म पूरी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की रस्म की शुरुआत हिमाचली परंपरा से हुई। रंगोली चंदेल ने अपनी भाभी ऋतु को चांदी के पायजेब पहनाए। वह शादी से पहले सभी मेहमानों को मुंबई से लाए साफे पहनाए। कंगना रनौत ने भाई की शादी में खास गुजराती बंधनी लहंगा पहना था। इस लहंगे की कीमत 18 लाख रुपए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लहंगे को डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था।

लहंगे के साथ-साथ उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलिरी भी कैरी की थी। इसकी कीमत 45 लाख रुपए है। सब्यसाची ने बेहद कम वक्त में ज्वेलिरी तैयार की थी। वहीं, शादी में राजस्थानी खाना परोसा गया। शादी के बाद अक्षत और रितु कुल देवी मां अंबिका के दर्शन के लिए गए। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने परिवार के साथ देवी के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की थी,जिसमें उनकी माता-पिता और नव विवाहित जोड़ा भी दिख रहा है। कंगना रनौत ने अपने भाई और भाभी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- ‘रितु आपका हमारे परिवार में स्वागत है…।’कंगना रनौत को शादी में राजस्थानी लोक गीतों पर नाचते हुए भी देखा गया।

Share:

Next Post

दीनदयाल समितियां करेंगी सरकार के काम की निगरानी

Fri Nov 13 , 2020
मुख्यमंत्री ने जारी किया आत्मनिर्भर मप्र का रोडमैप भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मप्र के विकास का रोडमैप जारी करते हुए कहा कि विकास में जनसहभागिता और मॉनिटरिंग की व्यवस्था का नया ढाँचा खड़ा किया जायेगा। ग्राम, जनपद और जिला स्तर पर दीनदयाल समितियाँ गठित कर जनसहभागिता और मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जायेगी। आधुनिक […]