img-fluid

कपिल शर्मा की कॉमेडी का इंटरनेशनल क्रेज, पाकिस्तान में लगातार 13 हफ्तों से टॉप-10 में शो

May 09, 2026

नई दिल्ली। कॉमेडी की दुनिया(world of comedy) में कपिल शर्मा(Kapil Sharma) का जलवा सिर्फ भारत (India)तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी उनका शो जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show)लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। खास बात यह है कि शो का चौथा सीजन पिछले 13 हफ्तों से पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। इससे साफ है कि कपिल की कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज का जादू सरहद पार भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

फिलहाल यह शो पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स टॉप-10 लिस्ट में 10वें स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया बतौर गेस्ट पहुंचे थे। दोनों ने कपिल शर्मा के साथ मजेदार बातचीत और ह्यूमर से भरपूर माहौल बनाया। एपिसोड में कई वायरल विवादों पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा हुई, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इस एपिसोड की सबसे खास बात थी कॉमेडियन सुनील पाल की सरप्राइज एंट्री। सुनील पाल को अचानक मंच पर देखकर समय रैना भी चौंक गए। इसके बाद शो में मजाक और रोस्टिंग का ऐसा दौर चला, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया। सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के कई क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं।

‘द ग्रेट Indian कपिल शो’ का चौथा सीजन साल 2025 में शुरू हुआ था और इसमें अब तक कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की थी, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी शो में पहुंचकर माहौल जमाया। इसके अलावा कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी, विजय सेतुपति, एआर रहमान, शाहिद कपूर, वरुण धवन और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े नाम इस सीजन का हिस्सा बन चुके हैं।

शो की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका देसी ह्यूमर और फैमिली एंटरटेनमेंट माना जा रहा है। कपिल शर्मा की सहज कॉमेडी और दर्शकों से जुड़ने का अंदाज हर वर्ग को पसंद आता है। यही वजह है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी लोग इस शो को बड़े चाव से देख रहे हैं।

पाकिस्तान में सिर्फ कपिल शर्मा का शो ही नहीं, बल्कि अन्य हिंदी वेब शोज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई थ्रिलर स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज ‘ग्लोरी’ भी टॉप-10 में बनी हुई है। इसके अलावा कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी लगातार ट्रेंड कर रहा है।


  • ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव ने अब मनोरंजन की सीमाओं को काफी हद तक खत्म कर दिया है। भाषा और देश की सीमाओं से आगे बढ़कर दर्शक अब अच्छे कंटेंट को पसंद कर रहे हैं। कपिल शर्मा का शो इसकी सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है, जिसने कॉमेडी के जरिए दोनों देशों के दर्शकों को जोड़ने का काम किया है।

    Share:

  • विराट कोहली से लेकर प्रियंका चोपड़ा और टेलर स्विफ्ट तक, सेलेब्स के फॉलोअर्स क्यों हुए कम? सामने आई बड़ी वजह

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली। सोशल मीडिया (social media)की दुनिया में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है। इंस्टाग्राम पर अचानक कई बड़े सेलिब्रिटीज(celebrities) और कंटेंट क्रिएटर्स (content creators)के फॉलोअर्स कम होने लगे हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और खेल जगत तक के कई बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved