बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म ‘माय नेम इज खान’ ने आज अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही करण जौहर ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है और टीम से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। करण जौहर ने लिखा-‘हमारे पास केवल हमारी कहानियां हैं और ये हमेशा रहेंगी। इस फिल्म की आत्मा होने के लिए धन्यवाद भाई। काजोल, रिजवान और हमारे लिए एक अटूट चट्टान है। शिबानी ने कहानी लिखी वो आज भी दुनिया के लिए प्रासंगिक है … और इस चुनौतीपूर्ण यात्रा पर एक साथ आने वाली पूरी टीम के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved