मनोरंजन

Kareena kapoor को अस्पताल से मिली छुट्टी, नन्हें मेहमान के साथ दिखी पहली झलक

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 21 फरवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। करीना को 20 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 21 फरवरी से अब तक अस्पताल में दो दिन रहने के बाद आज 23 फरवरी को करीना को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है।

इस परिवार की पहली झलक सामने आई है। करीना कपूर खान, सैफ सैफ अली खान और तैमूर अली खान की एक तस्वीर और वीडियो सामने आई है जिसमें पूरा परिवार एक कार में बैठा दिख रहा है। कार में बैठ अस्पताल से रवाना होते हुए नजर आ रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि तैमूर अपने पिता सैफ के साथ कार में आगे सीट पर बैठे हुए हैं। कार में पीछे की सीट पर नैनी बैठी हुई है। करीना सैफ का नवजात बेटा नैनी के गोद में दिख रहा है।

करीना कपूर खान 21 फरवरी की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही एक नया घर खरीदा और उसमें शिफ्ट हो गए थे। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर में नए मेहमान के आने से पूरा कपूर और पटौदी परिवार में खुशियां मनाई जा रही हैं। करीना कपूर खान की बड़ी बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor), करीना के पिता रणधीर कपूर ने बच्चे के जन्म पर अपनी खुशियों का इजहार सोशल मीडिया पर किया था।

Share:

Next Post

निजी कालोनाइजर और बिल्डरों को कलेक्टर की दो टूक चेतावनी

Tue Feb 23 , 2021
इंदौर। पुलिस (police), प्रशासन (Administration), निगम, सहकारिता (Cooperatives) विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग (Land mafia) से पीडि़त जनता को राहत दिलवाने में जुटे हैं। 20 से 30 साल कई भूखंड पीडि़तों को लड़ते हुए हो गए, मगर उन्हें अपने भूखंड हासिल नहीं हुए, जिसके चलते अभी (collector) मनीष सिंह (manish singh) ने 18 भूमाफियाओं के […]