img-fluid

सैफ पर चाकू से हमले की घटना के बाद पहली बार काम पर लौटीं करीना कपूर

February 11, 2025

डेस्क। अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सैफ बुरी तरह घायल हुए। उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। उपचार के लिए वे तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां करीब छह घंटे तक उनकी सर्जरी चली। रिकवरी के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। एक्टर की तबीयत अब ठीक है। वे अपनी आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हैं तो करीना कपूर भी काम पर लौट आई हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर पर बीते महीने बड़ी मुसीबत आई। हालांकि, सैफ अली खान की तबीयत फिलहाल ठीक है। करीना कपूर भी हाल ही में काम पर लौट आई हैं। उन्हें आज मंगलवार को सेट पर जाते हुए देखा। करीना कपूर को अपनी कार से उतकर वैनिटी वैन में दाखिल होते देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।


करीना कपूर ब्लैक जैगिंग और ग्रे टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बालों और काले चश्मे ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। नो मेकअप लुक में भी बेबो का अंदाज फैंस को पसंद आया है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इतने दिनों बाद आपको काम पर लौटते देखकर सुकून मिला। आपको ईश्वर सलामत रखे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेबो के स्टाइल के आगे सब फीके हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपका स्वैग ही अलग है’।

करीना कपूर किस फिल्म या सीरीज के सेट पर पहुंची हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। यह मेगा बजट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसके पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक जानकारी इसे लेकर नहीं मिली है। वहीं, सैफ अली खान की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Share:

  • 'पाकिस्तान में मुझे फांसी की सजा देने की मांग उठ रही', कानूनी विवाद पर बोले मार्क जुकरबर्ग

    Tue Feb 11 , 2025
    कैलिफोर्निया। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में पाकिस्तान में अपने खिलाफ चले कानूनी मामले पर बात की। यह मामला फेसबुक पर साझा की गई एक पोस्ट से जुड़ा था, जिसे पाकिस्तान में ईशनिंदा माना गया। जो रोगन के पॉडकास्ट में जुकरबर्ग ने बताया कि इस मामले में उन्हें पाकिस्तान में मौत की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved