बॉलीवुड इंडस्ट्री में रॉयल कपल के नाम से फैंमस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आए दिन सोशल मीडिया में सुर्खियों में बने रहते हैं। अली खान (Saif Ali Khan) से उनकी पत्नी यानि करीना कपूर (Kareena Kapoor) अक्सर अपने बेटों को लेकर तस्वीर शेयर करती रहतीं हैं।
बता दें कि 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे के माता-पिता बने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) थे। और हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए कपल के बेटे का नाम सामने आया था। पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब का नाम जेह है और इस बात को करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने भी कंफर्म कर दिया है, लेकिन लगता है फैंस को करीना कपूर के बेटे जेह का नाम ज्यादा पसंद नहीं आया है। इसी वजह से करीना और सैफ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने अपनी किताब में अपने छोटे बेटे ‘जेह’ का असल नाम बताया है. उन्होंने किताब में लगी एक तस्वीर के कैप्शन में ‘जेह’ को ‘जहांगीर’ के नाम से संबोधित किया है। अब लोगों का इस पर कहना है कि उनके बेटे का नाम जेह नहीं बल्कि जहांगीर ही है।
विदित हो कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के ने अगस्त 2020 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और 21 फरवरी, 2021 को वो दोबारा मां बनीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज होने वाली है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved