
संत नगर। उपनगर के संस्कार स्कूल में कारगिल युद्ध की 21 वी वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील वासवानी ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर नाज है। वह दुश्मन देश को धूल चटाने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने भारत की जांबाज सेना द्वारा इस युद्ध में विजय हासिल करने पर उनकी तारीफ की । पूरा कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए आयोजित किया गया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विशेष रूप से बसंत चेलानी नरेश वासवानी अशोक मंगतानी विष्णु कुमार वाधवानी आदि भी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved