img-fluid

कर्नाटक : बंगलूरू में दिखा सड़क पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाडिय़ां, सात लोगों की मौत

February 13, 2026

बंगलूरू. कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बंगलूरू (Bengaluru) की सड़कों पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार (high speed) का कहर देखने को मिला। बंगलूरू के होसकोटे के पास शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे (road accidents) में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा एम सत्यवर गांव के पास होसकोटे-डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, होसकोटे से देवनहली की ओर जा रही एक एसयूवी ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती टक्कर के बाद एसयूवी का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक कैंटर वाहन से टकरा गया। इसके बाद एक और कार भी हादसे में फंस गई।


  • हादसे में सात लोगों की मौत हो गई
    जानकारी के अनुसार हादसे में एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार छह लोग और मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के बंगलूरू के कोथनूर के रहने वाले होने की आशंका है, लेकिन उनकी पहचान अभी तक पक्की नहीं हो पाई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • महाराष्ट्रः मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप... बोले- एक-एक करोड़ में बिके

    Fri Feb 13 , 2026
    मुम्बई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पंचायत और नगर निकाय चुनाव (Panchayat and Municipal Elections) अब खत्म हो चुके हैं। चुनावों के खत्म होने के बाद ठाकरे बंधुओं की पार्टियों के बीच में एक बार फिर से तनाव देखने को मिल रहा है। राज ठाकरे (Raj Thackeray) की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved