
जमशेदपुर। झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते दिन यानी रविवार शाम को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष (Karni Sena state president ) विनय सिंह (Vinay Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी।
बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे
जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताई वारदात की पूरी कहानी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को बालीगुमा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो ‘क्षत्रिय करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष थे। विनय कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है और जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved