मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के शानदार एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन खबर आ रही अभी इसकी रिलीज और टल सकती है, दूसरी ओर इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म शहजादा का ट्रेलर भी दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की ये फिल्म शहजादा वैलेंटाइन डे (Valentine day) से कुछ दिन पहले ही रिलीज होगी। अब इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ मिलाया जा रहा है। फिल्म शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है।
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पठान के साथ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। सूत्रों ने इस बारे में बताया है कि कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में कमाल करने वाले हैं। शहजादा को पठान से काफी फायदा होने वाला है। इसी के चलते शाहरुख खान की फिल्म के साथ ट्रेलर जारी किया जा रहा है। फिल्म के साथ-साथ दर्शकों को एक कमाल का ट्रेलर भी देखने को मिलने वाला है। इस बार कार्तिक आर्यन फिल्म में एक नए अंदाज में नजर आएंगे। वे इस फिल्म में एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के गाने भी काफी अच्छे होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved