img-fluid

कॉमेडी शो में कश्मीरा ने शेफ हरपाल के साथ बाइक पर मारी एंट्री, हैरान रह गए कृष्णा

November 02, 2025

मुंबई। कलर्स के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स (Laughter Chefs) के सीजन 3 का प्रोमो आ गया है। भारती सिंह (Bharti Singh) एक बार फिर होस्ट की भूमिका में वापसी करने जा रही हैं। वहीं, शेफ हरपाल सिंह सोखी (Harpal Singh Sokhi) भी वापसी करने जा रहे हैं। शो के प्रोमो में कई नए चेहरे दिखे तो कई पुराने चेहरे भी नजर आए। सीजन 1 में नजर आईं जन्नत जुबैर एक बार फिर शो में वापसी करने जा रही हैं। करण कुंद्रा और एल्विश भी सीजन 3 का हिस्सा होंगे।

कृष्णा और अली बनाएंगे टीम
शो के प्रोमो की शुरुआत भारती सिंह से होती है। इसके बाद नजर आते हैं अली गोनी और कृष्णा अभिषेक। दोनों हवा में लटके होते हैं। कृष्णा कहते हैं कि इस बार वो अपनी टीम बनाएंगे। इसके बाद एल्विश और करण कुंद्रा की एंट्री होती है। वो कहते हैं कि वो दोनों पिछले सीजन के विनर थे, इसलिए टीम वो बनाएंगे।
जन्नत जुबैर की वापसी



  • वहीं, समर्थ करण कुंद्रा से उन्हें अपनी टीम में लेने के लिए पीछे पड़ जाते हैं। वहीं, अभिषेक कृष्णा से उन्हें टीम में लेने की बात करते हैं। प्रोमो में फिर नजर आती हैं सीजन 1 की जन्नत जुबैर। वो कहती हैं कि वो वापस आ गई हैं और वो कृष्णा की टीम में ही हैं।
    शे में नए चेहरों की एंट्री

    इसके बाद करण कुंद्रा और एल्विश यादव शो के नए चेहरों को बुलाते हैं। इस सीजन में जो नए चेहरे आएंगे वो हैं- विवियन डिसेना, गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, देबीना और तेजस्वी प्रकाश।

    2 टीमों में होगा मुकाबला

    प्रोमो में देखने को मिला कि कश्मीरा शाह शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बाइक पर एंट्री करती हैं। कृष्णा ये देखकर हैरान हो जाते हैं। वो शेफ की खिंचाई करते नजर आते हैं। प्रोमो से साफ है कि इस बार का सीजन भी फैंस को काफी पसंद आनेवाला है और इस बार मुकाबला दो टीम्स के बीच में होगा।

    Share:

  • PIB का फेक्‍ट चके, PM मोदी का नाम इस्तेमाल कर झूठ फैला रहे, पाकिस्तान प्रोपेगंडा पर वार

    Sun Nov 2 , 2025
    नई दिल्‍ली । खुले आम आतंकवाद(terrorism) का समर्थन करने वाला देश पाकिस्तान(Pakistan) भारत(India) के खिलाफ अपना प्रोपोगेंडा फैलाने (spreading propaganda)से बाज नहीं आ रहा है। अफगानिस्तान तालिबान से संघर्ष में उलझे पाकिस्तान को भारत के साथ अफगानियों के अच्छे संबंध रास नहीं आ रहे हैं। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडल्स द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved