img-fluid

‘कश्मीर फिर जल रहा है’ संजय राउत ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- सरकार फिल्म के…

June 05, 2022


मुंबई। घाटी में बढ़ रही टार्गेट किलिंग और एक के बाद एक हिंदुओं की निर्मम हत्या ने कश्मीरी पंडितों के सामने एक बार फिर पलायन के दंश को ताजा कर दिया है। वहां लगातार प्रदर्शन चल रहा है और मजबूरन कश्मीरी हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा, कश्मीर एक बार फिर जल रहा है और हमारी सरकार फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है।


नियंत्रण से बाहर हु्ई स्थिति
शिवसेना नेता ने कहा, कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। कश्मीरी पंडित और हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम भाई जो देश की सुरक्षा का काम करते हैं उनकी भी हत्या हो रही है। कश्मीर के हजारों पंडित अब घाटी छोड़कर अपने ही देश में निर्वासित हो रहे हैं, लेकिन सरकार क्या कर रही है?

महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन को लेकर चिंतित है। हमारी सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ रहेगी और उनकी हर तरह से मदद करेगी।

15 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे
राउत ने कहा, मैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, इस यात्रा के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

Share:

  • चीन बना रहा अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन

    Sun Jun 5 , 2022
    बीजिंग। चीन (China) ने कहा है कि उसका अंतरिक्ष स्टेशन (space Station) इस साल संचालन के लिए तैयार हो जाएगा जो दुनिया का एक अलग ही स्‍टेशन होगा। बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष (space Station) में खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन जी-जान से मेहनत कर रहा है। निर्माण कार्य पूरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved