मुंबई। गोविंदा और सुनीता के तलाक (Govinda and Sunita’s divorce) की खबरें काफी सुर्खियों में है। खबरें आ रही हैं कि गोविंदा और सुनीता का 37 साल का रिश्ता टूटने वाला है। वैसे तो गोविंदा (Govinda ) ने इस खबर पर रिएक्शन दिया है, लेकिन इसमें कोई क्लिएरिटी नहीं है। वहीं अब गोविंदा के परिवार वालों के इन खबरों पर रिएक्शन आया है जिसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और आरती सिंह शामिल हैं।
क्या बोले कृष्णा और कश्मीरा
एचटी सिटी ने जब गोविंदा के भांजे कृष्णा से पूछा तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं हो सकता। उनका तलाक नहीं होने वाला।’ वहीं कश्मीरा शाह ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे उनकी लाइफ के बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन पर्सनली मुझे पता है यह काफी बकवास अफवाह है।’
गोविंदा क्या बोले
जब गोविंदा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘फिलहाल सिर्फ बिजनेस की बातें चल रही हैं। मैं अपनी फिल्मों को शुरू करने के प्रोसेस में हूं।’ वैसे सुनीता ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह और गोविंदा अलग रह रहे हैं। उन्होंने का था, गोविंदा 10 लोगों को साथ लेकर बैठ जाते हैं और हम इतना बात करके एनर्जी वेस्ट नहीं कर सकते।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved