img-fluid

कैटरीना कैफ को पसंद आया सलमान खान के भांजे अयान का गाना, पोस्ट साझा कर कही ये बात

August 02, 2024

डेस्क। सलमान खान बॉलीवुड फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी एक झलक ही किसी गाने या फिल्म के लिए फैंस के मन में जबर्दस्त उत्सुकता पैदा कर देती है। हाल में ही उनके भांजे अयान अग्निहोत्री ने एक म्यूजिक वीडियो ‘पार्टी फीवर’ से डेब्यू किया है। सलमान ने भी इस वीडियो में नजर आए हैं। गाना दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इसके रिलीज होते ही कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। अब इस कड़ी में कैटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है।

पर्दे पर कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए हैं। पिछले साल रिलीज हुई टाइगर 3 में भी दोनों साथ नजर आए थे। ऐसे में अब अयान के इस म्यूजिक वीडियो पर कैटरीना ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अयान और टीम को इस गाने के लिए बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा,”बधाई को अयान। यह शानदार है।”


सलमान अक्सर परिवार के सदस्यों के कामों को समर्थन देते और प्रमोट करते नजर आते हैं। उन्होंने इससे पहले अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री को प्रमोट किया थ, जब उन्होंने ‘फर्रे’ से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अयान के इस गाने को प्रमोट करते हुए म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “पार्टी फीवर आउट नाउ! एवरीवेयर, म्यूजिक वीडियो देखना मत भूलना।”

अयान का ये ‘पार्टी फीवर’ गाना काफी ट्रेड कर रहा है। इसमें अयान और गायिका पायल देव हैं। गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें झूमने पर मजबूर कर रहा है। गाने में कुछ देर के बाद सलमान खान की एंट्री होती है और वो अयान को अग्नि के रूप में पेश करते हैं। बताते चलें कि अयान सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं।

Share:

  • NEET UG 2024 : कोई व्यवस्थागत उल्लंघन नहीं हुआ, लीक सिर्फ पटना और हजारीबाग तक सीमित', सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    Fri Aug 2 , 2024
    नई दिल्ली। नीट-यूजी 2024 (NEET UG 2024) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने कहा कि नीट-यूजी 2024 के पेपर (Paper) में कोई व्यवस्थागत उल्लंघन (systemic violation) नहीं हुआ है। लीक सिर्फ पटना और हजारीबाग (Patna and Hazaribagh) तक सीमित ( limited) था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केंद्र द्वारा गठित समिति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved