img-fluid

मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से आगे नहीं भेजे यात्री

September 28, 2026

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। वहीं, धाम से लौट रहे यात्रियों को बीच के पड़ावों पर रोका जा रहा है। गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर आगे चीरबासा के पास सुबह से पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान धाम से लौट रहे यात्रियों को भी सुरक्षित पार कराया जा रहा था। इसी बीच बारिश होने से दोबारा मलबा और पत्थर आने से रास्ता बंद हो गया।


  • जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में लगातार बारिश के कारण मार्ग पर दोबारा मलबा और पत्थर आए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रा रोक दी गई है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे की आवाजाही के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। यात्रियों से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकने तथा मार्ग सामान्य होने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की गई है। वहीं सुबह मौसम सामान्य होने पर हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

    Share:

  • आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है उत्तर प्रदेश - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Mon Sep 28 , 2026
    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है (Uttar Pradesh is now among the country’s top Three Aconomies) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकारी नौकरियों और गांवों के विकास को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved