img-fluid

सोशल मीडिया पर नजर… आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

June 12, 2022

नागदा। देश के अलग-अलग हिस्सों में भड़की हिंसा का असर यहाँ भी नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर होने के साथ एसपी कार्यालय से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी है कि उनके द्वारा कोई आपत्तिजनक पोस्ट की गई तो कार्रवाई की जाएगी।


एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल के निर्देश पर नागदा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा सायबर सेल उज्जैन भी सोशल मीडिया पर नजर रखें हुए है। साथ ही एसपी के निर्देश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं। हर यूजर की फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम आईडी पर नजर रखी जा रही है। वाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट पर एडमिन पर भी कार्रवाई होगी। वहीं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर भी पुलिस की नजर हैं। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालोंं के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 0734-2525253, 0734-2527143 जारी करने के साथ डायल 100 को सूचित करने को कहा गया है। वहीं शाम को पुलिसकर्मियों ने शहर में घूमकर लोगों को समझाइश दी।

Share:

  • पर्यावरण संरक्षण समिति ने निगमायुक्त से की मुलाकात

    Sun Jun 12 , 2022
    उज्जैन। प्रदेश स्तरीय वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार में उज्जैन नगर निगम को पहला स्थान प्राप्त होने पर पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने निगमायुक्त से मुलाकात की और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि उज्जैन नगर निगम को मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार अन्तर्गत राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved