
बिलासपुर: पीएम नरेंद्र छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे हैं. मोहभट्टा ग्राउंड में उनकी सभा हो रही है. प्रदेश वासियों को पीएम ने कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. पीएम ने बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया हैं. इसमें गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है. इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. पीएम मोदी ने हाथ से रिमोट की बटन दबाते हुए तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही पीएम आवास के हितग्राहियों को संकेतिक रुप से उनके आवास की चाभी सौंपी.
बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद पीएम का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है, यह माता कौशल्या का मायका भी है, ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं और मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पहले दिन ही मैं यहां पहुंचा हूं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज नवरात्रि के शुभ दिन नववर्ष पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं, मैं इन सभी परिवारों को एक नए जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं, इन गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत आप सभी की वजह से ही संभव हो पाई है, ये मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आपने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved