
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने लोगों से चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा कि भारतीय सामान ही खरीदें, भले ही उनकी कीमत दोगुनी हो. दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये साल हमारे लिए बहुत अच्छा रहा.
पिछले एक साल में पंजाब का चुनाव जीते, गोवा में हमारे दो विधायक बने. गुजरात के चुनाव में अभूतपूर्व सफलता मिली. इसके लिए गुजरात के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया. गुजरात में मुझे एक शख्स ने कहा कि गुजरात में आप बैल से दूध निकालकर ले आये. पहली बार में 5 विधायक और 14% वोट शेयर पार्टी को मिले हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved