बड़ी खबर

कुरुक्षेत्र में केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री चुनने के चक्कर में न पड़ें, काम करने वाले सांसद को वोट दें

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरूक्षेत्र (Kurukshetra) में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि इस बार गलती मत करना। प्रधानमंत्री (Prime Minister( चुनने के चक्कर में न पड़ें, अपने सांसदों (MP) को चुनने के लिए वोट (Vote) करें। ऐसा सांसद चुनें जो कठिन समय में आपके लिए काम करे।


केजरीवाल ने आगे कहा, “कुरूक्षेत्र में तो ऐतिहासिक धर्मयुद्ध लड़ा गया था… ये धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। कौरवों के पास क्या कुछ नहीं था? सारी शक्ति थी, सारा धन-धान्य था। पांडवों के पास क्या था? भगवान श्री कृष्ण उनके पास थे… आज हमारे साथ क्या है? भगवान श्री कृष्ण हमारे साथ हैं। उनके(भाजपा) पास सबकुछ है… आप लोगों को तय करना है कि आप धर्म के साथ हैं या अधर्म के।”

Share:

Next Post

'ममता बनर्जी जैसी नेत्री पर कोई भरोसा ना करे, उनकी बातों का कोई मतलब नहीं'- अधीर रंजन

Sun Mar 10 , 2024
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इंडिया गठबंधन (india alliance) को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, वह सच साबित हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी TMC अकेले चुनाव लड़ेगी। आज एक जनसभा के दौरान पार्टी ने 42 की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का […]