
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत के मामले पर दिनभर चली सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि बीते दिन गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। हालांकि, शुक्रवार को ईडी ने केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved