img-fluid

केरला ब्लास्टर्स ने आईएसएल के आगामी सत्र के लिए होम किट का किया अनावरण

November 15, 2020

कोच्चि। केरला ब्लास्टर्स एफसी ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए क्लब के होम किट का अनावरण किया। क्लब की पीले और नीले रंगों में नई जर्सी केरल राज्य के संस्कृति को दर्शाती देती है।

केरल ब्लास्टर्स एफसी के निदेशक निखिल भारद्वाज ने एक बयान में कहा, “इस सीजन में तीन शब्द “व्हाई वी प्ले” ने क्लब को सबसे ज्यादा प्रेरित किया और गोल्ड एजिंग वाला हमारा येलो होम किट इन्हीं तीन शब्दों का एक अनूठा जवाब है।”

उन्होंने कहा,”टीम की जर्सी पीले रंग के विभिन्न तत्वों से प्रेरित है जो राज्य के लिए मुख्य हैं, हम आशा करते हैं कि यह रंग हम में से हर एक को एकजुट करेगी, जब हम इसे पहनकर मैदान पर उतरेंगे।” (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • रिलायंस रिटेल ने अर्बन वेंचर में 96 फीसदी हिस्सेदारी 182 करोड़ रुपये में खरीदी

    Sun Nov 15 , 2020
    नई दिल्‍ली। रिलायंस इं‍डस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने होम डेकोर सॉल्यूशन कंपनी अर्बन लैडर की 96 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। आरआरवीएल ने ये सौदा 182.12 करोड़ रुपये के कैश ट्रांजेक्शन में किया है। कंपनी के पास अर्बन लैडर की शेष हिस्सेदारी खरीदने का भी विकल्प मौजूद है। इससे कंपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved