
जबलपुर। पनागर के ग्राम निपानिया में एक पारिवारिक भूमि को कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर हथियाने का प्रयास किया गया है, जिसकी शिकायत आवेदकों की तरफ से पुलिस अधीक्षक को दी गई है। बताया गया है कि आरोपियों ने फर्जी वसीयत को रजिस्टर्ड कराया और पैतृक जमीन हथियाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में शिकायत मिलने पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रार्थी दुलीचंद पटेल एवं शिव प्रसाद पटेल ने बताया कि उनकी मां स्वर्गीय गोदावरी बाई तीन बेटे दो बेटी है। पहला बेटा शिव प्रसाद पटेल, दूसरा बेटा स्वर्गीय तेजी लाल पटेल तीसरा बेटा दुलीचंद पटेल है जो शिव प्रसाद पटेल एवं स्वर्गीय तेजी लाल पटेल पनागर जगमोहन वार्ड लमटी में निवास करते हैं। उन का छोटा भाई महाराजपुर में निवास करता है। हमारी मां स्वर्गीय गोदावरीबाई की मृत्यु दिनांक 10/06/2012 हो चुकी थी हमारी पारिवारिक संपत्ति जोकि मौजा निपनिया पटवारी हल्का नंबर 49 तहसील पनागर स्थत खसरा नंबर 92/1 का रखवा 0.385 हेक्टर है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved