img-fluid

अंजलि की लाश गोद में लेकर स्कूटी पर बैठा ‘कातिल’ सूफियान, जमीन पर रगड़ रहे थे पैर

May 25, 2026

मेरठ: मेरठ पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स अंजली शर्मा की हत्या के मुख्य आरोपी सूफियान को देर रात गिरफ्तार कर लिया है. सुफियान ने 21 मई को बहाने से अंजली को लोहिया नगर स्थित अपने घर बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी बहन साजिदा और सहयोगी जबर सिंह की मदद से शव को ई-रिक्शा के जरिए मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया था. आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए इस पूरी साजिश को रचा था. पुलिस मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है.

इस पूरे हत्याकांड के बीच मृतका के परिजनों ने सूफियान के घर के सामने लगे कैमरों से दो बेहद चौंकाने वाले सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं. पहले वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सूफियान, अंजली की लाश को उठाकर घर से बाहर गली में लाता है. वहां उसकी बहन साजिदा स्कूटी स्टार्ट करके तैयार खड़ी मिलती है. सूफियान लाश को गोद में लेकर स्कूटी पर पीछे बैठ जाता है. स्कूटी चलने पर अंजली के पैर जमीन पर रगड़ने लगते हैं, जिसे देखकर अनजान राहगीर मदद करते हैं और पैरों को मोड़कर स्कूटी के अंदर कर देते हैं.


  • परिजनों द्वारा जुटाया गया दूसरा सीसीटीवी वीडियो हत्या के महज 45 मिनट बाद का बताया जा रहा है. इस फुटेज में दोपहर के वक्त मुख्य आरोपी सूफियान एक अन्य अज्ञात युवती के साथ दोबारा अपने घर पहुंचता है. ये दोनों घर के भीतर करीब आधे घंटे तक वक्त बिताते हैं. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दोनों ने मिलकर घर के भीतर मौजूद तमाम अहम सबूतों को पूरी तरह मिटा दिया और वहां से फरार हो गए. पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि सुफियान के साथ दिखने वाली यह मिस्ट्री गर्ल कौन है.

    जागृति विहार की रहने वाली अंजली शर्मा 21 तारीख को घर से ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंची. दोपहर करीब 1:00 बजे वह इमरजेंसी वार्ड में बेहोश मिली, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके गले पर चोट के निशान थे. सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि हेलमेट पहने एक युवती ई-रिक्शा से उसे छोड़कर भागी थी, जो साजिदा निकली. पूछताछ में पता चला कि पूर्व वार्ड बॉय सूफियान, अंजली पर शादी का दबाव बना रहा था, जबकि उसका पति से विवाद चल रहा था और उसका एक बेटा भी है.

    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नर्स हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूफियान को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पुलिस साजिदा और लाश ठिकाने लगाने में मदद करने वाले उसके सहयोगी जबर सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है. हालांकि, पुलिस ने अपने शुरुआती बयान में पहले ही साफ कर दिया था कि इस पूरे मामले में अभी तक जांच के दौरान धर्म परिवर्तन जैसा कोई भी एंगल या मामला सामने नहीं आया है.

    Share:

  • एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, हेमा मालिनी ने किया रिसीव

    Mon May 25 , 2026
    नई दिल्ली: 25 मई को लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. ‘हीमैन’ का ये पुरस्कार उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया. ये पल उनके लिए बेहद इमोशनल रहा. हेमा अपनी बेटी अहाना संग राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं. पुरस्कार लेते वक्त वो भावुक दिखीं. वहीं बेटी अहाना अपने आंसुओं को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved