
इंदौर। इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में सोनी परिवार के घर हुई 20 लाख रुपए से अधिक के जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें बताया गया की चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर में करीब एक साल से काम करने वाली महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और अधिकांश जेवरात बरामद कर लिए हैं।
दरअसल, आरोपी नौकरानी पिंकी ने पहले तो घर की मालकिन का विश्वास जीत लिया था। वही परिवार ने चार से छह महीने पहले तिजोरी चेक की थी, तब सभी जेवरात सुरक्षित थे। लेकिन नवरात्रि के आसपास दोबारा तिजोरी देखने पर 20 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। वही नौकरानी पिंकी 18 अक्टूबर को अचानक काम छोड़कर चली गई थी। परिवार को उस पर शक हुआ और अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पिंकी और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों की भूमिका सामने आई। जिसके बाद पुलिस ज्यादातर जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। वही बाकी जेवरात बरामदगी के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved