
नई दिल्ली । बॉलीवुड के सुपरस्टार(supper star) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan )ने एक बार फिर अपने अंदाज से यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ फिल्मों के ही नहीं बल्कि दिलों के भी बादशाह (King) हैं। ईद (Eid)के खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया(Social Media) के जरिए अपने फैंस को मुबारकबाद दी और देखते ही देखते उनकी यह पोस्ट इंटरनेट पर छा गई।
शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह डिजाइनर शेरवानी पहने बेहद सादगी और शालीनता के साथ सलाम करते नजर आए। उनका यह लुक और अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया। उन्होंने अपने संदेश में सभी के लिए खुशियों सुकून और रोशनी की दुआ की और कहा कि हर किसी को वह सब कुछ मिले जिसके लिए वह दुआ करता है बल्कि उससे भी ज्यादा।
उनका यह भावनात्मक संदेश सीधे फैंस के दिलों तक पहुंचा और कुछ ही समय में पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हर साल ईद के मौके पर शाहरुख खान अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात करते थे और उन्हें शुभकामनाएं देते थे लेकिन इस बार सोशल मीडिया के जरिए दिया गया यह संदेश भी उतना ही खास और यादगार साबित हुआ।
फैंस के लिए यह पोस्ट किसी तोहफे से कम नहीं रही। कमेंट बॉक्स में लोगों ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने उन्हें किंग खान कहकर संबोधित किया तो किसी ने उनकी सादगी और व्यक्तित्व की तारीफ की। एक फैन ने लिखा कि आपका नाम ही काफी है हेटर्स को जवाब देने के लिए। वहीं कई यूजर्स ने हल्के फुल्के अंदाज में सेवइयां और बिरयानी की मांग भी कर दी जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
इस पोस्ट की खास बात यह भी रही कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। ग्रीस से एक यूजर ने शुभकामनाएं भेजते हुए लिखा कि भले ही वह यह त्योहार नहीं मना रही लेकिन उनकी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं। इस तरह शाहरुख खान की यह पोस्ट दुनियाभर के फैंस को एक साथ जोड़ने में कामयाब रही।
वर्क फ्रंट की बात करें तो Shah Rukh Khan जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं दूसरी ओर Salman Khan ने भी ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ एक वीडियो साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दीं। उनकी फिल्म मातृभूमि को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब सभी को इंतजार है कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी। फिलहाल ईद के मौके पर शाहरुख खान की यह पोस्ट लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved