
मोर पंख की ख़ूबसूरती और बनावट तो हम सभी को लुभाती है पर क्या आपको पता है ये सुंदर होने के साथ-साथ वास्तु की दृष्टि से भी बहुत शुभ होते है।
भगवान कृष्ण को मोर पंख बेहद पसंद है और वो उसको अपने सर पर धारण करते है और यही कारण है कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी ये बहुत पवित्र माने गए है। वास्तु विज्ञो का कहना है कि घर में मोर पंख रखने से काफ़ी सारी परेशनिया हल की जा सकती है,आइए हम आपको बताते है कि इसके क्या फ़ायदे है और कैसे मोर पंख को घर में रखने से हमें अपने समीप सकारात्मकता का अनुभव होगा।
• रोगो को दूर करने लिए मोरपंख रखे जाते है।
बीमारी के दुष्प्रभाव को कम करने व उससे निपटने के लिए मोरपंख को घर में रखना चाहिए। इसको रखने से आपको बेहतर रिज़ल्टस देखने को मिलेगे।
• घर में पैसों की कभी कमी नहीं होगी।
जिनके घर में वास्तु के हिसाब से मोरपंख रखे जाते है ,उनको कभी भी आर्थिक तौर पर समस्याओं से नहीं झूझँना पड़ता है ,क्यूँकि इनको रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है।
कुछ वास्तु की वस्तुएँ ऐसी होती है जिनके रखने से आपको कोई नुक़सान तो हो नहीं सकता ,भले ही उनका फ़ायदा आपको एक दम से नज़र ना आए तो ऐसे में इन वास्तु के उपायों को ज़रूर घर में करना चाहिए वो भी इस उम्मीद के साथ की वो आपके घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved