बड़ी खबर

कोलकाता को मिलेगी साहित्य नगरी की उपाधि

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को आधिकारिक तौर पर साहित्य नगरी घोषित करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ब्रिटिश काउंसिल ने कोलकाता नगर निगम के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि महानगर को सिटी ऑफ लिटरेचर यानी साहित्य नगरी घोषित किया जाए।


कोलकाता नगर निगम सूत्रों ने बताया है कि महानगर के हेरिटेज से संबंधित विभिन्न तथ्यों के आदान-प्रदान के लिए जल्द ही ब्रिटिश काउंसिल के साथ एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर होगा। इससे लंदन और कोलकाता के बीच साहित्यिक जुड़ाव मजबूत होंगे।

सूत्रों ने बताया है कि कोलकाता के गठन से पहले भी कई ऐसी इमारतें हैं जिनके बारे में कोलकाता नगर निगम को जानकारी नहीं है। इसकी सूची अंग्रेजी शासन में ही बनी थी और लंदन में प्रिजर्व कर रखी गई हैं। इस समझौते के बाद ऐसी इमारतों के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।

Share:

Next Post

बंगाल में 12 फरवरी से खुल जाएंगे स्कूल

Wed Feb 3 , 2021
कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से बंद पड़े राज्य भर के स्कूलों को आखिरकार आगामी 12 फरवरी से खोलने जा रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि फिलहाल नौवीं से 12वीं श्रेणी तक के क्लास शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोविड-19 […]