मुंबई। जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शो द 50 के हालिया एपिसोड में कृष्णा नटालिया (Krishna Natalia) से बातचीत के दौरान अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड एक अफगानी प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं और उनके लिए मुंबई तक शिफ्ट हो चुके हैं।
2020 में शुरू हुई बातचीत, 2021 में हुई पहली मुलाकात
कृष्णा ने बताया कि साल 2020 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जबकि 2021 में पहली बार मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि नवंबर 2020 से दोनों लगातार बात कर रहे थे और करीब 8 महीने तक ऑनलाइन बातचीत के बाद मई 2021 में आमने-सामने मिले।
नटालिया से बातचीत में कृष्णा ने कहा,“वो अफगानिस्तान से हैं और एक प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं। मुझे मजबूत लोग पसंद हैं। उन्होंने मुझे चुनौती दी थी। मुझे अल्फा आदमी पसंद हैं।”हालांकि बातचीत के दौरान कृष्णा ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं लिया।
इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
कृष्णा ने बताया कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उन्होंने कहा कि जब बॉयफ्रेंड का मैसेज आया तो वह उन्हें पहले से जानती थीं, क्योंकि वह उनकी फाइट्स देख चुकी थीं। उस वक्त वह बहरीन में थे, लेकिन कृष्णा से मिलने के लिए उन्होंने मुंबई शिफ्ट करने का फैसला लिया।
गोवा में हुई थी पहली मुलाकात
कृष्णा ने बताया कि उनकी और बॉयफ्रेंड की पहली मुलाकात गोवा में हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय दोनों में से कोई भी रिलेशनशिप की तलाश में नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
कृष्णा ने यह भी कहा कि दोनों की भाषा भी अलग है, इसके बावजूद वे एक-दूसरे से कनेक्ट कर पाए, जो उनके लिए काफी खास रहा।
कौन है कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ्रेंड?
हालांकि कृष्णा ने शो में नाम नहीं लिया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बॉयफ्रेंड का नाम अब्दुल अजीम बदख्शी है। अब्दुल अजीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें और पोस्ट मौजूद हैं, जिनमें वह कृष्णा श्रॉफ और उनके परिवार के साथ नजर आते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved