img-fluid

कृति सेनन ने साइन की ‘कॉकटेल 2’, बोलीं- ऐसा रोल कभी नहीं निभाया

March 29, 2026

डेस्क: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ काफी वक्त से चर्चा में है. ये साल 2012 में आई कॉकटेल का ‘सीक्वल’ है. इस फिल्म के बारे में अब कृति ने बात की है. उन्होंने बताया है कि फिल्म में जिस तरह का रोल वो निभा रही हैं, वैसा पहले कभी नहीं निभाया था. उनका कहना है कि ऑडियंस ने उन्हें ऐसे अवतार में पहले कभी नहीं देखा होगा. उन्होंने फिल्म में निभाए अपने रोल को करियर का सबसे ‘हॉट’ रोल बताया.

हाल ही में कृति सेनन ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ को लेकर बातें की. उन्होंने कहा कि फिल्म में बेहद अलग तरह से उन्हें दिखाया गया है. उन्होंने इसके लिए निर्देशक होमी अदजानिया की तारीफ करते हुए कहा कि विजुअल को लेकर उनकी समझ बहुत मजबूत है. कृति सेनन ने कहा कि डायरेक्टर ने उनके अंदर के ‘कूल साइड’ को बाहर निकाला, जिसके बारे में वो पहले से अंजान थीं.


  • कृति के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ में उनका कैरेक्टर पिछली तमाम फिल्मों में निभाए रोल से काफी अलग है. इस कैरेक्टर का स्टाइल और एटिट्यूड दोनों ही अलग है. उन्होंने इस रोल को यूनीक और स्पेशल बताया और कहा कि इसने उन्हें ग्लैमर और तेज तर्रार शख्सियत वाले रोल से एक्सपेरिमेंट करने का मौका दिया.

    ‘तेरे इश्क में’ फिल्म में कृति सेनन ने एक इमोशनल और इंटेंस रोल निभाया था. इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया था. उन्होंने कहा कि ‘तेरे इश्क में’ करने के बाद मैंने ये फैसला लिया. एक्ट्रेस ने कहा कि ये प्रोजेक्ट बहुत थकाने वाला था, जिसकी वजह से उन्हें कुछ हल्का और ज़्यादा मज़ेदार काम करने की ज़रूरत महसूस हुई.

    ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है. फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया था. हालांकि फिल्म का कोई भी टीज़र अब तक यूट्यूब या सोशल मीडिया पर जारी नहीं किया गया है.

    Share:

  • विराट कोहली बने एशिया के 'किंग', तोड़ दिया शोएब मलिक का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

    Sun Mar 29 , 2026
    डेस्क। आईपीएल 2026 के पहले मैच में RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। विराट अब एशियाई बल्लेबाज के तौर पर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved