img-fluid

अमित शाह के लौटने के बाद मणिपुर के गांवों में कुकी उपद्रवियों का हमला, गोलीबारी में 15 घायल

June 03, 2023

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बाद पश्चिमी इंफाल जिले के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोग गायल हो गए।

फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों में तैनात राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की। शुक्रवार की रात चार घंटे से भी अधिक समय तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उग्रवादियों को पास की पहाड़ियों में खदेड़ दिया।

इस मुठभेड़ में घायल हुए लोगों को इंफाल के रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और राज मेडिसिटी ले जाया गया। दो लोगों की हालत फिलहार गंबीर बताई जा रही है।


पिछले 24 घंटों में नए हिंसा की घटना पोंबिखोक से सामने आई है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मणिपुर पुलिस, असम रायफल्स और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त टीमों ने काकचिंग के सुगनु सेराओ क्षेत्र से सात शव बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि शवों को जेएनआईएमएस के मोर्ग में रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी पिछले सप्ताह सुगनु में हुए हिंसा के दौरान चली गोलीबारी में मारे गए थे। एक महीने पहले शुरू हुए इस हिंसा में अबतक 98 लोग मारे गए तो वहीं 310 घायल भी हुए। इस हिंसा के दौरान 37,450 लोगों को 272 सुरक्षित कैंपों में रखा गया है।

राज्य में शांति स्थापित करने के लिए असम रायफल्स के 10,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Share:

  • विमान का इमरजेंसी गेट खोलने वाली महिला यात्री को पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा

    Sat Jun 3 , 2023
    इंडिगो एयर लाइंस डीजीसीए को भेजी रिपोर्ट इन्दौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport of Indore) से गुरुवार सुबह हैदराबाद (Heydrabad) जाने वाली फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री द्वारा इमरजेंसी गेट (emergency gate) खोले जाने की घटना में महिला को पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved