मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आ रही एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunnika Sadananda) शो में खुलकर अपने अफेयर के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शो पर स्वीकार किया था कि वो सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस समय सिंगर अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके थे। दोनों साथ ही रहा करते थे। अब कुनिका के बेटे अयान लाल ने अपनी मां के अफेयर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कुनिका अब भी कुमार सानू को बतौर सिंगर पसंद करती हैं और अक्सर उनके गाने गुनगुनाती हैं।
कुनिका के लिए सबसे खास थे कुमार सानू
अयान ने आगे कहा, “वह आर्टिस्ट से सच्चा प्यार करती है। मैं वादा कर सकता हूं कि अब वह उस आदमी से प्यार नहीं करती। और मेरी मां जुनूनी किस्म की नहीं हैं। यह कोई अहंकार की बात नहीं है। जब मैंने उनके बारे में गूगल किया और मां से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘वह मेरे जीवन में एक बहुत ही अहम शख्स थे। मैं उन्हें एक जीवनसाथी के रूप में देखती थी। और हर किसी को अपने जीवन में एक बार इस तरह के प्यार का अनुभव करना चाहिए। यह टॉक्सिक था। बहुत, बहुत टॉक्सिक।”
गेम खेल रही हैं कुनिका
बता दें, कुनिका अपने गेम के लिए खबरों में बनी हुईं हैं। सोशल मीडिया पर उनके गेम को पसंद किया जा रहा है। वहीं एक बड़ा तबका ऐसा भी है जिन्हें कुनिका विलेन लग रही हैं। आगे आने वाले दिनों में कुनिका की वजह से घर का माहौल बदलने की उम्मीद जताई गई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved