गोरखपुर। भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर में बुधवार को दो संतों का मिलन देख मुस्कुरायेंगे। गोरक्षपीठश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर में विख्यात श्रीराम कथा वाचक संत मोरारी बापू से मिलने जाएंगे। यह पहला अवसर है जब मोरारी बापू तथागत की धरती पर ‘निर्वाण मानस कथा’ कह रहे हैं।
बता दें कि संत मोरारी बापू कुशीनगर में ‘निर्वाण मानस कथा’ सुनाने के लिए 23 जनवरी से ही प्रवास पर हैैं। कोरोना वायरस के मद्देनजर हुए सुरक्षा के इन्तजामों के बीच भारी संख्या में श्रीराम भक्तों को पास का आधार पर हर दिन कथा का आनंद लेने की व्यवस्था भी है। एजेंसी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved