img-fluid

उज्जैन में श्रम विभाग का रेस्क्यू एक्शन बंद…

May 30, 2026

  • कारखानों में चल रहा बालश्रम, जाँच तक नहीं हो रही

उज्जैन। शहर में कई ऐसी दुकानें और कारखाने हैं जहाँ खुले आम बालश्रम हो रहा है। बावजूद श्रम विभाग की नजरें इन बाल श्रमिकों पर नहीं पहुंच पा रही है। इतना ही नहीं शहर के कई चौराहों पर बच्चे भीख मांगते भी दिखाई दे रहे हैं। बावजूद श्रम विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा हैं।



  • इतना ही नहीं हाल ही में श्रम विभाग मुख्यालय ने एक नई पहल करते हुए उन कारखानों को स्टार रेटिंग देना शुरू किया था। जिन्होंने कानूनों का पालन सुनिश्चित करवाया और बाल तथा बंधुओं श्रमिकों से भी मुक्ति पाई, लेकिन उज्जैन में इस तरह की कोई रेटिंग कारखानों और व्यवसायिक यूनिटों को नहीं दी जा रही हैं। जबकि अब तक प्रदेश के 554 कारखानों ने स्व-मूल्यांकन के माध्यम से श्रम स्टार रेटिंग प्राप्त की है। इनमें बड़ी, मध्यम और लघु श्रेणी की विभिन्न विनिर्माण इकाइयाँ शामिल हैं। श्रम स्टार रेटेड कारखाने इस बात का प्रमाण होते हैं कि संबंधित कार्यस्थलों पर बाल श्रम और बंधुआ श्रम पूर्णत: प्रतिबंधित हैं तथा श्रमिकों के अधिकारों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद उज्जैन में श्रम विभाग ने इसी कोई पहल शुरू नहीं की तथा न ही जांच अभियान चलाया।

    Share:

  • तरबूज से मौत की खबरों से डरे खरीदार, बिक्री कम हुई

    Sat May 30 , 2026
    किसानों से लेकर ठेला विक्रेताओं तक पर असर, कई शहरों में दाम गिरे उज्जैन। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाले फलों में शामिल तरबूज इस बार लोगों के डर का शिकार हो गया है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में तरबूज खाने के बाद हुई मौतों की खबरों के बाद लोगों ने इसे खरीदने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved