बड़ी खबर

LAC: भारत-चीन के बीच स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन कोई बदलाव नहीं स्वीकार-CDS बिपिन रावत


नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत (CDS Bipin Rawat) ने इस बात पर जोर दिया है कि भारतीय सेना को अपने हथियार और अन्य जरूरतों के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सैन्य जरूरतों के लिए लगातार प्रतिबंधों के खतरे से बाहर निकलना होगा। CDS ने शुक्रवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज द्वारा आयोजित डायमंड जुबली वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने LAC का भी जिक्र किया।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा, ‘पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारतीय बलों की प्रतिक्रिया के चलते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को लद्दाख में अपने दुस्साहस के लिए ‘अप्रत्याशित परिणामों’ का सामना करना पड़ा। हमारी पोजीशन पर कोई सवाल नहीं है। हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में किसी भी बदलाव को स्वीकार नहीं करेंगे।’

पूर्व सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि बालाकोट और सर्जिकल स्ट्राइक से हमने पाकिस्तान को एक मजबूत संदेश दिया है। पाकिस्तान सशस्त्र इस्लामी विद्रोह और आतंकवाद का केंद्र है। तीन दशकों से पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध कर रही है। अब तेजी से सोशल मीडिया पर भारत विरोधी बयानबाजी शुरू हो रही है और भारत के भीतर सामाजिक भेद पैदा करने के लिए झूठी सांप्रदायिक कहानियां फैलाई जा रही हैं।

इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। सीएडीएस ने कहा, ‘जैसे-जैसे भारत का कद बढ़ रहा है उसी अनुपात में हमारी सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ेंगी। हमें अपनी सैन्य आवश्यकताओं के लिए राष्ट्रों पर प्रतिबंधों या निर्भरता के निरंतर खतरे से बाहर निकलना चाहिए।’ जनरल रावत ने कहा कि हमें रणनीतिक स्वतंत्रता और निर्णायक सैन्य शक्ति के लिए वर्तमान और उभरती चुनौतियों को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक स्वदेशी क्षमता के निर्माण में निवेश करना होगा।

Share:

Next Post

मुंबई के खिलाफ हमने योजना अच्छी बनाई,लेकिन क्रियान्वयन नहीं कर सके : पोटिंग

Fri Nov 6 , 2020
दुबई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 1 में 57 रनों से मिली हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि इस मैच के लिए उनकी टीम ने अच्छी योजना बनाई थी, लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं कर सकी, जिसके कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने […]