img-fluid

लद्दाख: हिमस्खलन में महिला-बच्चे समेत 3 लोगों की मौत, बर्फ और मलबे में फंसी गाड़ियां

March 27, 2026

जोजिला: लद्दाख स्थित जोजिला दर्रे (Zojila Pass in Ladakh) में हिमस्खलन (Avalanche) की घटना हुआ है, जिसमें कई गाड़ियां फंस गई है. बर्फ और मलबे में गाड़ियों के फंसने से यहां तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और लद्दाख का एक निवासी शामिल हैं. दूसरी ओर प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है.

हालांकि यह भी खबर सामने आ रही है कि कुछ लोग घटना में घायल भी हुए हैं. बचाव दल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (27 मार्च) को ज़ोजिला मार्ग पर दयाल पास ज़बरदस्त हिमस्खलन हुआ, जिससे कई यात्री वाहन बर्फ़ और मलबे के नीचे दब गए.


  • घटना के बाद सड़क बंद
    रिपोर्टों के अनुसार, हिमस्खलन की चपेट में लगभग तीन से चार वाहन आए. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है. जमी हुई बर्फ़ और मलबा हटाने तथा वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए बचाव और सफ़ाई अभियान शुरू कर दिया गया है.

    Share:

  • 27 मार्च की 10 बड़ी खबरें

    Fri Mar 27 , 2026
    1. लोकसभा की 50% सीट वृद्धि के साथ अगले आम चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी… OBC कोटा नहीं अगले आम चुनाव (General Elections) में महिलाओं (Women Reservation) के लिए एक तिहाई स्थान सुरक्षित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इस विषय पर केवल विपक्षी दलों से ही नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved