img-fluid

लाड़ली बहना योजना का नाम बदलेगा, अब कहलाएगी ‘देवी सुभद्रा योजना’, जल्द होगी घोषणा

November 11, 2025

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) का नाम बदलने पर विचार कर रही है, सरकार अब इस योजना को ‘देवी सुभद्रा योजना’ (Devi Subhadra Scheme) के नाम से लागू करने जा रही है। अधिकारियों ने नाम परिवर्तन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

यह घोषणा 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में होने की संभावना है, जहां मुख्यमंत्री योजना की राशि भी हितग्राहियों के खातों में राशि स्थानांतरित करेंगे। इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1250 के स्थान पर 1500 की राशि जमा की जाएगी, जिसमें 250 की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जा रही है। इस बढ़ोतरी से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1793 करोड़ 75 लाख रुपए के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी। पूरे वर्ष का संभावित व्यय 20,450 करोड़ 99 लाख रुपए रहेगा।


मध्य प्रदेश में अभी 1.26 करोड़ लाडली बहने हैं। अभी तक लाडली बहनों को 44 हजार करोड़ रुपये की राशि दी गई है। सरकार का कहना है कि योजना का नया नाम देवी सुभद्रा के सम्मान में रखा जा रहा है, जो भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की बहन थीं। देवी सुभद्रा का विवाह अर्जुन से हुआ था और उनके पुत्र अभिमन्यु महाभारत के प्रसिद्ध योद्धा थे। देवी सुभद्रा को योगमाया के रूप में भी पूजनीय माना जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू की गई अन्य योजनाओं के नामों में भी बदलाव पर विचार कर रही है। हाल ही में ‘सीएम राइज स्कूल’ का नाम बदलकर ‘सांदीपनि स्कूल’ किया गया था। अब लाड़ली बहना योजना के नाम परिवर्तन के बाद अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

Share:

  • GST में छूट के बावजूद अक्टूबर में जीवन बीमा प्रीमियम का कलेक्शन घटा, रिपोर्ट में दावा

    Tue Nov 11 , 2025
    नई दिल्ली। जीवन बीमा उद्योग (Life Insurance Industry) ने अक्टूबर 2025 में नई बिजनेस प्रीमियम (New Business Premium) में गिरावट (Decline) दर्ज की है। यह गिरावट मुख्य रूप से हाल ही में जीवन बीमा प्रीमियम पर मिली जीएसटी (GST) छूट के कारण देखी गई है। सिस्टमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर में नई बिजनेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved