img-fluid

बृहस्पति भवन में भी आयोजित होगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

October 14, 2021

  • 21 हजार 550 लाड़लियों को 5 करोड़ 99 लाख की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन वितरण होगा

उज्जैन। बेटियों को सशक्त बनाने तथा उन्हें बचाने के उद्देश्य से भोपाल के मिंटो हाल में आज दोपहर मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय कार्यक्रम लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में शामिल होंगे। बृहस्पति भवन में भी इस समारोह का वर्चुअल प्रसारण होगा तथा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जुड़ेंगे। बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाने घोषणा की है। इसी के तहत आज दोपहर 3 बजे भोपाल के मिंटो हाल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उज्जैन में भी बृहस्पति भवन में कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए भरपूर प्रयास किये जाना जरूरी हैं। बेटियों को केवल पूजना ही नहीं बल्कि उन्हें बचाना और सबकी लाड़ली बनाना हमारी जिम्मेदारी है।


बेटियों की शिक्षा और उनकी समृद्धि के लिए कोई भी कमी नहीं रहने दी जाए। भोपाल में आज राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन दोपहर 3 बजे से होगा। टीवी, वेबलिंक आदि के माध्यम से उज्जैन जिले की आंगनवाडिय़ां इससे जुडेंगी। सम्पूर्ण प्रदेश में लगभग 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी और बेटियों को वर्चुअली माध्यम से जोडऩे का प्रयास किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में आज प्रदेश की 21 हजार 550 लाड़लियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपये की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रत्येक गाँव, आंगनवाड़ी केन्द्र, समस्त परियोजनाओं, जनपदों, नगरपालिका, जिला मुख्यालय पर टीवी, कम्प्यूटर, लेपटाप, मोबाइल एवं दूरदर्शन से उत्सव का प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। सभी जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, शौर्या दल, स्व-सहायता समूह एवं मातृ सहयोगिनी के सदस्यों को इस प्रसारण के लिंक भेजकर लाड़लियों और उनकी माताओं को उत्सव से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को और बेहतर बनाया जाएगा। जिसमें सभी लाड़लियों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम में कम से कम दो वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर संबंधित संस्थाओं में प्रवेश पर 20 हजार रूपए की राशि देने का सुझाव दिया गया।

Share:

  • स्पुतनिक लाइट डेल्टा संस्करण के मुकाबले 70% प्रभावी है - Russia

    Thu Oct 14 , 2021
    मास्को। रूस (Russia) की स्पुतनिक लाइट (Sputnik Light) वैक्सीन का इंजेक्शन तीन महीने बाद कोविड-19 (COVID-19) के डेल्टा संस्करण (Delta variant) के खिलाफ 70% प्रभावशीलता दिखाता है। रूस के संप्रभु धन कोष के मुताबिक यह एक-शॉट वैक्सीन देश की मुख्य वैक्सीन बन सकती है। निष्कर्ष स्पुतनिक लाइट वैक्सीन एक प्रभावी वैक्सीन के रूप में और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved