img-fluid

चोइथराम ट्रस्ट सहित बड़े-बड़े बिल्डरों पर लाखों बकाया

February 13, 2025

  • नोटिस थमाने के बावजूद नहीं भरा शुल्क, ताले लगाते ही लाखों जमा

इंदौर। इंदौर जिले में लंबे समय से बड़े बकायादारों को नोटिस देने के बावजूद शुल्क जमा नहंीं करने वालों पर अब प्रशासन ने सख्ती का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों में ताले लगाने की कार्रवाई शुरू होते ही लाखों का राजस्व जमा हो रहा है। चोइथराम फाउंडेशन सहित बड़ी-बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनियों पर लाखों रुपए की वसूली निकल रही है।

जिले में बकायादारों की जो सूची तैयार की गई है उसमें चोइथराम फाउंडेशन ट्रस्ट पर भी 22 लाख रुपए से अधिक डायवर्शन का बकाया है। वहीं इंदौर विकास प्राधिकरण पर सर्वे नंबर 116 से लेकर 119 तक व 54, 169 एवं 170 पर करोड़ों की वसूली बाकी है। कोरल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि के तर्फे प्रशासन को 21 लाख रुपए वसूलना हंै। वहीं कर्मचारी राज्य बीमा निगम, कार्यपालन यंत्री गृह निर्माण मंडल, वडनेरे फार्मास्युटिकल, न्याय नगर कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था, भमोरी एवं कबीटखेड़ी के 50 बड़े बकायादार शामिल हैं।

अब राजस्व वसूली को लेकर प्रत्येक तहसील में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। मल्हारगंज तहसील में कई बड़े बकायादारों के मकान और कॉलेज सील करते ही लाखों रुपए जमा हो गए। वहीं अन्य मामलों में अभियान चलाकर कुर्की-जब्ती के माध्यम से वसूली की जा रही है।


ताले जडऩे की प्रक्रिया शुरू
प्रत्येक तहसील से बड़े बकायादारो की सूची लेकर पटवारी और राजस्व निरीक्षक वसूली शुरू कर चुके हैं। इस दौरान कई जगह ताले भी लगाए गए। मल्हारगंज क्षेत्र में एक ही दिन में कई जगह कुर्की की कार्रवाई के तुरंत बाद 20 लाख से अधिक का डायवर्शन शुल्क जमा हो गया। एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि बकायादारों को नोटिस देकर सूचना दे दी गई थी, किंतु उन्होंने निर्धारित समयावधि में राशि जमा नहीं की। इसके चलते अब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। तहसीलों में जारी बड़े बकायादारों की सूची पर नजर डालें तो इनमें महारानी उषाराजे, मैरिज गार्डन पुखराज पैलेस और विक्रय कर संस्था भी शामिल हैं।

कई नेताओं के नाम भी शामिल
चोइथराम ट्रस्ट पर 22 लाख 71 हजार अधिक डायवर्शन शुल्क बकाया है। राऊ क्षेत्र में कई बड़ी-बड़ी कालोनियां काटी गई हैं, लेकिन डायवर्शन शुल्क नहीं जमा किया है। इसमें पदम प्रभु इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग एक करोड़, यशराज इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25 लाख से अधिक, ड्रीम बिल्डर्स पर 18 लाख से अधिक, सृष्टि कंस्ट्रक्शन पर 9 लाख से अधिक की राशि बकाया है। यही नहीं, तहसीलों की इस सूची में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा के पिता पूर्व शहर अध्यक्ष स्व. उजागरसिंह चड्ढा और महारानी उषाराजे का नाम भी बकायादारों के रूप में शामिल हैं। पटवारी और राजस्व निरीक्षक आज भी सुबह से वसूली के लिए कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Share:

  • अब मोबाइल के ऐप से मिल जाएगी निगम के अधिकारियों की लोकेशन

    Thu Feb 13 , 2025
    मोटोरोला सेट के साथ अधिकारियों के मोबाइल को जोड़ा जाएगा इंदौर। इंदौर नगर निगम द्वारा अपने अधिकारियों के कामकाज की निगरानी के लिए अब तकनीक के इस्तेमाल की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत अब अधिकारियों के मोबाइल पर डाउनलोड होने वाले एक ऐप के माध्यम से उनकी लोकेशन निगम को मिल जाएगी। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved