
राजगढ़ के गिरोह का बच्चा चोरी करते हुए कैमरे में कैद
इंदौर। मैरिज गार्डन (Marriage garden) में एक बुजुर्ग (Elderly) के लाखों रुपए (Lakhs of rupees) चोरी हो गए। चोरी करने वाला बच्चा सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) में कैद हो गया। पुलिस जल्द उन्हें पकडऩे की दावा कर रही है।
बाणगंगा पुलिस ने बताया कि हरीश कुमार झा निवासी स्कीम नंबर 54 कि शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। हरीश मिलनसुंदरम पैलेस न्यू विजयनगर गार्डन में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। उनके बैग में 4 लाख 80 हजार रुपए और अन्य कागजात थे, अन्य रिश्तेदारों के साथ हरीश जैसे ही स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन से मिलने के लिए गए तो उनका बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले को एक बच्चा भी भीड़ में पीछे से हरीश के साथ स्टेज पर चढ़ा और फिर बैग उठाकर दूल्हा-दुल्हन की कुर्सियों के पीछे से निकलता हुआ स्टेज के नीचे उतरा और तेजी से गार्डन के बाहर भाग गया। आशंका है कि राजगढ़ तरफ के गिरोह का यह बच्चा है, वहां की गैंग इस तरह आयोजनों में बच्चों से सेंधमारी करवाती थी। वे प्रोफेशनल तरीके से अच्छेे कपड़े पहनकर विवाह समारोह में बच्चों को भेजते हैं, ताकि बच्चों पर कोई शक ना करे और ऐसा लगे कि यह किसी रिश्तेदार के बच्चे हैं तथा कोई भी इनसे पूछताछ नहीं करता। इससे पहले भी इस तरह की गैंग ने कई वारदातेंं की है।