
बारिश से जामगेट के नीचे भू-स्खलन, रास्ता बंद, पुलिस ने रातभर की चौकसी
इन्दौर। लगातार हो रही बारिश (Rain) के चलते जामगेट ( Jamgate) से मंडलेश्वर (Mandleshwar) जाने वाले रास्ते में भू-स्खलन (Landslide) होने के चलते रास्ते को बंद कर दिया।
कल बारिश के बीच जामगेट पर इंदौर (Indore) और आसपास के पर्यटकों की काफी भीड़ लगी थी। रात को जामगेट के नीचे मंडलेश्वर थाना क्षेत्र में भू-स्खलन हो गया, जिसके चलते पहाड़ी का मलबा सडक़ पर आकर जमा हो गया और रास्ता बंद करना पड़ा। पुलिस की टीम ने जामगेट पर खड़े होकर किसी भी वाहन चालक को मंडलेश्वर जाने वाले मार्ग पर जाने नहीं दिया। रातभर पुलिसवाले जामगेट से मंडलेश्वर जाने वाले रास्ते से वाहन चालक को वापस महू भेजती रही, ताकि वे घाट में हुए भू-स्खलन में फंसे नहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved