
कुआलालंपुर । मलेशिया (malaysia) में शुक्रवार सुबह भूस्खलन (landslide) की खबर आई। भूस्खलन की वजह से दो लोगों की मौत (Death) हो गई है। इस दौरान 50 से अधिक लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के बाहरी इलाके के सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ। राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।
अग्निशमन और बचाव विभाग ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हैं और 50 से ज्यादा लापता हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। तेजी से लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है।
अग्निशमन विभाग के निदेशक नोराजम खमीस ने बताया कि अब तक 31 लोगों को शिविर स्थल से बचाया जा चुका है। भूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर करीब 30 मीटर की ऊंचाई से हुआ। इससे करीब एक एकड़ का इलाका प्रभावित हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved