img-fluid

इजरायली हमले के वक्त बेटी के घर पर थे लारिजानी, बेटे और बॉडीगार्ड की भी मौत

March 18, 2026

नई दिल्ली. इजरायल (Israel) के हवाई हमले (Air Strikes) में ईरान (Iran) के सीनियर और कद्दावर नेता अली लारिजानी (Ali Larijani) की मौत हो गई है. यह हमला तेहरान (Tehran) के उत्तर-पूर्व में स्थित परदिस इलाके में हुआ, जहां लारिजानी अपनी बेटी के घर पर मौजूद थे. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपने सचिव अली लारिजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

इजरायल के इस हमले में लारिजानी के बेटे मोर्तजा लारिजानी, उनके डिप्टी अलीरेजा बायात और उनके कई बॉडीगार्ड्स भी मारे गए हैं. इजरायल ने इस ऑपरेशन को अंजाम देकर सीधे तौर पर ईरान के सुरक्षित माने जाने वाले रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है. लारिजानी की बेटी के घर के अंदर हुई इस हत्या ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


  • सिक्योरिटी काउंसिल ने एक बयान में उन्हें ‘इस्लामी गणराज्य का आजीवन सेवक’ बताते हुए कहा, “सुबह के शुरुआती घंटों में अली लारिजानी अपने बेटे मोर्तज़ा, अलीरेज़ा बायात और कई बॉडीगार्ड्स के साथ शहीद हो गए.”

    IRGC से जुड़ी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी और ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने भी बताया कि इस हमले में उनकी बेटी का घर निशाना बना. यह हत्या मौजूदा संघर्ष में ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर हुए सबसे सीधे हमलों में से एक है. इस संघर्ष में पहले ही कई बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है.

    इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने इससे पहले कहा था कि लारिजानी उन सीनियर हस्तियों में से एक थे, जिन्हें इजरायली हमलों में खत्म कर दिया गया. एक बयान में काट्ज़ ने कहा कि ये नेता खामेनेई के साथ-साथ ‘बुराई की धुरी’ (Axis of Evil) से खत्म किए गए उन सभी लोगों के साथ नरक की गहराइयों में जा मिले हैं.

    Share:

  • 12 की जगह 13 महीना का होगा हिंदू नववर्ष! 5 राशियों को मिलेगा अपराजेय योग

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली. हिंदू पंचांग (Hindu Almanac) के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (Chaitra Shukla Pratipada) से नए साल की शुरुआत मानी जाती है. साल 2026 में 19 मार्च से नया संवत्सर (New Year) शुरू होगा, जिसे रौद्र संवत्सर भी कहा जा रहा है. इस बार हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) इसलिए खास माना जा रहा है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved