img-fluid

पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ की हत्या, अपनों ने ही उतारा मौत के घाट

March 22, 2026

डेस्क: पाकिस्तान में शनिवार (21 मार्च) को ईद की नमाज के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की उसके परिवार वालों ने चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यह घटना मुरीदके अंतर्गत एक मरकज के पास लश्कर-ए-तैबा के ध्वस्त मुख्यालय के नजदीक हुई है.


  • खबर के मुताबिक हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन खुफिया सूत्रों को पारिवारिक विवाद का संदेह है. सूत्रों ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आतंकी बिलाल जमीन पर बेजान पड़ा दिख रहा है. हालांकि इनकी प्रामाणिकता की पुष्टि होना बाकी है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलाल लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके सेंटर में भर्ती का मुख्य जिम्मेदार था. वो युवाओं की पहचान कर उन्हें बरगलाकर जिहादी एजेंडे का प्रचार करता था. बताया जाता है कि बिलाल का काम लोगों को वैचारिक प्रशिक्षण देकर उनका ब्रेनवॉश करना था, हालांकि भारत में बिलाल की कोई तलाश नहीं थी.

    Share:

  • भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच एनर्जी प्लांट्स पर हमलों ने वैश्विक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. तेल और गैस संकट पहले से बढ़ा हुआ है और अब इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. दुनिया के 22 देशों ने मिलकर ईरान से हमले रोकने और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved