img-fluid

लश्कर आतंकी की धमकी, दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे, हमारे सामने S-400, राफेल कुछ भी नहीं

December 15, 2025

नई दिल्‍ली। दुनियाभर में आतंकवाद (Terrorism) फैलाने के लिए कुख्यात पाकिस्तान की एक बार फिर से पोल खुल गई है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Terrorist organization, Lashkar-e-Taiba) के आतंकी अब्दुल रऊफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। इस वीडियो में वह कहता है कि दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे और हमारे सामने एस-400 और राफेल कुछ भी नहीं हैं। रऊफ कुख्यात आतंकी और लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का काफी करीबी है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों की कब्र पर कलमा पढ़ता दिखाई दिया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के भी कई अधिकारी मौजूद थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार रऊफ ने अपने भड़काऊ वीडियो में कहा है कि कश्मीर में युद्ध खत्म नहीं हुआ है और जो लोग ऐसा सोचते हैं, वह गलत है। उसने कहा कि कश्मीर में हिंसा जारी रहने वाली है। हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की को कोट करते हुए रऊफ ने कहा कि आतंकी संगठन का का अभी भी मकसद भारत की राजधानी पर कब्जा करना है।



अपने वीडियो में रऊफ ने भारतीय सेना पर भी जहर उगला। उसने राफेल विमान, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन जैसे हथियारों को बेकार बताया है। उसने कहा कि यह सब हमारे सामने कुछ भी नहीं हैं। वह कहता है कि भारतीय वायुसेना पाकिस्तानी एयरस्पेस में अब नहीं घुसने की हिम्मत करेगी। पाकिस्तान न्यूक्लियर पावर है।

बता दें कि मई में पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान के आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आतंकियों की कब्र पर रऊफ पहुंचा था और कलमा पढ़ता दिखा था। इस दौरान उसने दोनों हाथों को बांध रखा था और माइक पर कलमा पढ़ रहा था। उसके पीछे पाकिस्तानी सेना के अफसर भी दिखाई दिए थे।

Share:

  • रेप के बाद 2 वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाले को मौत की सजा, राष्ट्रपति ने दया याचिका खारिज की

    Mon Dec 15 , 2025
    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में 2012 में दो साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के दोषी व्यक्ति की दया याचिका खारिज कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति पद पर 25 जुलाई, 2022 को आसीन होने के बाद मुर्मू की ओर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved