img-fluid

कल की रात रही मौसम की सबसे सर्द रात, पारा पहुंचा 14.2 डिग्री पर

December 10, 2023

  • रात का तापमान अब भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, दिन का तापमान सामान्य से नीचे

इंदौर (Indore)। शहर में मौसम साफ होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कल रात इस सीजन में पहली बार पारा 14.2 डिग्री पर पहुंचा। इसके साथ ही कल की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात बन गई। हालांकि यह तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन परसो की अपेक्षा 1.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसो रात की अपेक्षा 1.2 डिग्री कम था। इस दौरान हवा की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रही और इनकी अधिकतम गति 21 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।

इससे पहले 26 नवंबर की रात पारा पहुंचा था 14.6 डिग्री पर
कल से पहले इस साल मौसम का सबसे कम न्यूनतम 26 नवंबर की रात को दर्ज किया गया था। जब पारा गिरकर 14.6 डिग्री पर पहुंचा था। इस दिन शहर में 2 इंच बारिश भी हुई थी, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई थी। इसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी हुई और तापमान लगातार 16 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ था। लेकिन कल यह पहली बार गिरकर 14.2 डिग्री पर पहुंचा।


आने वाले दिनों में ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले चार से पांच दिन मौसम ऐसा ही रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी और 20 दिसंबर तक यह 10 से 11 डिग्री तक जाने का अनुमान है। वैसे भी दिसंबर का सबसे कम तापमान 20 दिसंबर के बाद ही दर्ज होता रहा है।

एक नजर पिछले 10 सालों में दिसंबर के सबसे कम तापमान पर
वर्ष तापमान तारीख
2013 8.8 20
2014 5.0 17
2015 7.0 24
2016 9.1 19,26
2017 8.8 27
2018 6.6 29
2019 6.6 28
2020 8.0 29
2021 6.5 20
2022 10.1 8
(जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक)

Share:

  • लोक अदालत में 43 करोड़ आए, दोपहर तक आंकड़ा और बढ़ेगा

    Sun Dec 10 , 2023
    इन्दौर (Indore)। कल लोक अदालत के चलते नगर निगम मुख्यालय और सभी झोनलों पर लोगों की खासी भीड़ उमड़ी, लेकिन हरसिद्धि सहित कई झोनल कार्यालयों पर पांच बजे से ही राशि जमा करना बंद कर दी गई थी। मामले की शिकायत के बाद अधिकारियों ने संबंधितों को फटकार लगाई। कल दिनभर में जमा हुई राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved