
इंदौर। शहर (Indore) में गर्मी (Heat) सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। कल का दिन जहां साल का सबसे गर्म दिन था, वहीं रात (night) को भी राहत नहीं मिली और पारा बढ़कर 30 डिग्री (30.2 degrees) के आगे जा पहुंचा, जिसके साथ कल की रात भी इस साल की सबसे गर्म रात बन गई। चौंकाने वाली बात यह है कि कल इंदौर की रात प्रदेश की भी सबसे गर्म रात थी। इंदौर में जहां पारा 30.2 डिग्री पर था, वहीं बाकी प्रदेश में कहीं भी यह 30 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा।
शहर न्यू. तापमान
इंदौर 30.2
भोपाल 29.2
नरसिंहपुर 29.0
धार 28.5
सतना 28.5
21 से राहत की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 मई तक इंदौर में तापमान ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन 21 मई से शहर के तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने घोषित की वार्म नाइट
मौसम विभाग के अनुसार किसी शहर में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से लेकर 6.4 डिग्री के बीच हो तो इसे गर्म रात यानी वॉर्म नाइट कहा जाता है, वहीं तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री से भी ज्यादा होने पर बहुत गर्म रात यानी सीवर वार्म नाइट कहा जाता है। कल रात तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा होने पर इसे गर्म रात कहा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved