img-fluid

कल की रात रही मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात, पारा पहुंचा 11.6 डिग्री पर; 24 घंटों में 3 डिग्री की गिरावट

January 15, 2024

इंदौर। शहर में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर है। कल की रात मौसम की दूसरी और जनवरी की सबसे ठंडी रात रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 2.6 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों की अपेक्षा 3 डिग्री कम था। यानी 24 घंटों में ही दिन और रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 19 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।


इससे पहले 20 दिसंबर को दर्ज हुआ था सबसे कम तापमान 

कल रात से पहले 20 दिसंबर की रात को भी न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज हुआ था, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इस तरह कल रात दूसरी बार मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। हालांकि दिसंबर की बात करें तो इस बार दिसंबर पिछले 10 सालों का सबसे गर्म दिसंबर रहा है। वहीं जनवरी में भी न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच तक जाता है। इस तरह अभी ठंड पिछले सालों की तुलना में काफी कम है।

Share:

  • भारत मौसम विभाग हुआ 150 साल का, पूरे देश में आयोजन

    Mon Jan 15 , 2024
    इंदौर। देश में मौसम की सभी जानकारी देने वाला भारत मौसम विज्ञान विभाग आज 150 साल का हो गया है। देश में मौसम विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 में हुई थी। इसके चलते आज मौसम विभाग के देश के सभी कार्यालयों पर समारोह आयोजित किए गए हैं। मुख्य समारोह दिल्ली में मौसम विज्ञान विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved