
इंदौर। लोकेश पिता सुखदेव निवासी स्मृति टॉकिज (Smriti Talkies) के पास के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल (Aurobindo Hospital) भेजा गया है। वह ठेकेदारी करता था। रात को उसने सुपर कॉरिडोर (Super Corridor) ब्रिज से छलांग लगा दी। यह बात सामने आ रही है कि वह पत्नी से परेशान था। पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी। वहीं रावजी बाजार इलाके में भी युवक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दिनेश तायड़े निवासी जबरन कॉलोनी है। वह जाली-फाटक बनाने का काम करता था। कल वह नशे में घर पहुंचा और छत पर चला गया। वहां से असंतुलित होकर गिर गया।
सडक़ हादसे में भी चली गई जान
तेजाजी नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नेमावर ब्रिज के पास हादसा हुआ। मृतक की पहचान नहीं हुई है, न ही यह पता चला कि उसे किस वाहन ने टक्कर मारी। मृतक की अनुमानित उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved