img-fluid

बिहार में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है – राजद नेता तेजस्वी यादव

February 25, 2026


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है (Law and Order has deteriorated in Bihar) । उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी न मुख्यमंत्री ले रहे हैं और न ही दोनों उपमुख्यमंत्री ।


  • बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और सरकार का कोई इकबाल नहीं रह गया है। अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और जिसे मन कर रहा है, वह गोली मार दे रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। राजद नेता ने कहा, “प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कानून व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। अपराधी इस मौजूदा सरकार में राज कर रहे हैं। अपराधी जो करना चाह रहे हैं वह कर रहे हैं।”

    नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वे सबसे कमजोर स्थिति में हैं। उनको कुछ याद नहीं रहता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने अब तक मुख्यमंत्री रहते हुए कभी गृह मंत्रालय किसी और को नहीं सौंपा था, लेकिन अब उनसे गृह मंत्रालय ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग चीख-चीखकर अपराध की बात करते हैं वे आईना देखें कि उनके शासनकाल में अपराध किस तरह बढ़ रहा है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के सीमांचल दौरे को लेकर सवाल पर राजद नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह सब कवायद है। घुसपैठ कोई मुद्दा ही नहीं है। तेजस्वी ने सीधे आरोप लगाया कि इससे पहले भी झारखंड और बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था।

    Share:

  • Politics over religious conversions heats up in MP, Bajrang Dal protests in Bhopal, BJP MLA says there should be hanging.

    Wed Feb 25 , 2026
    Bhopal: Political rhetoric has intensified in the state regarding cases of religious conversion and ‘love jihad’. Taking a strong stance on this issue, BJP MLA Rameshwar Sharma alleged that some Muslim youths lure Hindu girls into love affairs, exploit them, and blackmail them by making videos. He demanded strict action against those involved in such cases. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved