img-fluid

कलेक्टर आफिस पर प्रदर्शन करने के चलते नेता प्रतिपक्ष का भाई गिरफ्तार

June 29, 2026

इन्दौर। बीते दिनों राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पर्चा निरस्त होने के चलते कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया था। इन्दौर में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से झपड़ भी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ कांग्रेसियों ने झड़प के दौरान पुलिस पर आरोप लगाए थे कि वे भाजपा सरकार के इशारों पर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अपशब्द भी कहे गए थे, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर केस भी दज किया था।


  • कल रात को इस मामले में नेता प्रतिपक्ष सोनाली मिमरोट के भाई बादशाह मिमरोट को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान बादशाह पर भी केस दर्ज हुआ था। रातोरात बादशाह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के चलते कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई समझ से परे है और दुर्भावनावश की गई है। उल्लेखनीय है कि आज नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम भी है। इससे पहले बादशाह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस कई सवाल पूछ रही है।

    Share:

  • इंदौर के गोपाल मंदिर में बना गीता भवन भी उज्जैन की कंपनी को सौंपेंगे

    Mon Jun 29 , 2026
    ऑडिटोरियम के संचालन के साथ फायर फ्री कैफे भी चल सकेगा इंदौर। नगर निगम (Municipal council) की स्मार्ट सिटी कंपनी (Smart City Company) द्वारा गोपाल मंदिर (Gopal Mandir) में बनाए गए गीता भवन (Gita Bhavan) को अब उज्जैन (Ujjain) की कंपनी को संचालन के लिए सौंपा जा रहा है। यह कंपनी ऑडिटोरियम का संचालन करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved